प्रेक्षा ध्यान का आध्यात्मिक आयोजन

संस्थाएं

सिकंदराबाद।

प्रेक्षा ध्यान का आध्यात्मिक आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में 'ऋषम सम्यक सामायिक' प्रेक्षा ध्यान का आध्यात्मिक आयोजन लक्ष्मी सेखानी, वेलकिन पार्क, बेगमपेट, सिकंदराबाद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के जप एवं मंगल भावना के संगान से हुआ। तत्पश्चात त्रिपदी वंदना एवं प्रेक्षा गीत का मधुर संगान किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक एवं भक्तिमय बन गया। सामायिक के अंतर्गत प्रतिक्रमण की चार पट्टियों का सामूहिक उच्चारण किया गया। साथ ही 'प्रहर' का सरल एवं सारगर्भित अर्थ समझाते हुए 24 तीर्थंकरों के मोक्ष प्रहर की जानकारी भी सहज भाषा में प्रस्तुत की गई, जिससे सभी बहनों को गहन आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त हुआ। प्रेक्षा प्रशिक्षिका रीता सुराणा ने 14 नियमों का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए प्रत्येक नियम का अर्थ स्पष्ट किया। उपस्थित बहनों ने प्रतिदिन 14 नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने अर्हम ध्यान का प्रयोग भी करवाया, जिससे सभी को आत्मिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव हुआ। योगक्षेम वर्ष पर गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी का व्याख्यान सभी अवश्य सुनने की प्रेरणा दी। इस सामायिक में लगभग 21 बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन अंजु चौरड़िया द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ।