संस्थाएं
टीपीएफ द्वारा नेटवर्किंग मीट का आयोजन
कोलकाता पूर्वांचल। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, कोलकाता पूर्वांचल ने स्थानीय पार्क प्राइम होटल में नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया जिसमे विभिन्न क्षेत्रों से प्रोफेशनल्स ने अपने अनुभव साझा किए तथा अपने एक्स्पर्टीज़ के बारे में जानकारी दी । कार्यकर्म का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ किया गया। कोलकाता पूर्बांचल ब्रांच के अध्यक्ष राकेश सिंघी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा नेटवर्किंग के महत्व को बताया। ईस्ट जोन १ के अध्यक्ष प्रवीण सिरोहिया ने टीपीएफ़ की गतिविधियों की जानकारी दी।