संस्थाएं
सप्त दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह
Confidential Public Speaking के सप्त दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दीक्षांत समारोह अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय सहमंत्री पवन नौलखा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही अभातेयूप के प्रवृत्ति सलाहकार देवेंद्र डागा, शाखा प्रभारी अनुज जैन, क्षेत्रीय सहयोगी दीपक पुगलिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की ऊर्जावान उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। पीलीबंगा परिषद के अध्यक्ष हेमंत बांठिया ने जानकारी दी कि इस 7 दिवसीय कार्यशाला में 35 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें से 24 प्रतिभागियों को CPS ग्रेजुएट प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा दिए गए प्रभावी भाषणों पर मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन भी किया गया। CPS की JOURNERY शुरू करवाने वाली zonal trainer निधि सालेचा, चेतना सिंघवी के बाद अहमदाबाद से पधारी नेशनल ट्रेनर अनिला सेठिया ने अपने उद्बोधन में सभी को CPS की इस व्यक्तित्व विकास यात्रा को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के आंचलिक प्रभारी देवेंद्र जी बांठिया एवं विशिष्ट अतिथि हनुमानगढ़ जिला की भाजपा उपाध्यक्ष पुष्पा नाहटा ने परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सराहा और सभी प्रतिभागियों के शुभ भविष्य की मंगलकामना की। अंत में परिषद के मंत्री रूपेश सुराणा ने इस सफल आयोजन में जुड़े सभी सहयोगियों, मैनेजमेंट टीम एवं श्रावक समाज के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।