पांच दिवसीय समर कैंप 2026 का सफल आयोजन

संस्थाएं

उल्हासनगर। टिटिलागढ।

पांच दिवसीय समर कैंप 2026 का सफल आयोजन

टिटिलागढ। ज्ञानशाला ने पांच दिवसीय समर कैंप का सफलतापूर्वक आयोजित किया। समर कैंप में बच्चों को योग, प्राणायाम के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के अंतर्गत जीवन विज्ञान की शिक्षा देते हुए कहानी और प्रयोग के माध्यम से बच्चों को संस्कार का प्रशिक्षण दिया। नशा आदि व्यसनों से बुराइयों से दूर रहने की शिक्षा दी। कैसे उठना कैसे बैठना क्या खाना क्या नहीं खाना क्या बोलना क्या नहीं बोलना इसकी शिक्षा देने का प्रयास किया।
अहिंसा और सत्य जैसे विषयों को बच्चों को समझाया गयाl इसके साथ-साथ ब्रेन पावर बूस्टिंग डेमो क्लास ,संगीत और नृत्य क्लास , विदाउट फायर कुकिंग क्लास, ड्राइंग और क्राफ्ट की क्लास के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरुक करने हेतु प्लांटेशन की क्लास करवाई। इसके साथ-साथ बच्चों के बीच सेल्फी फोटो फ्रेम तथा प्लांट से संबंधित दो क्राफ्ट कंपटीशन करवाएं। बच्चों को एंजॉय करने के लिए फनी गेम खिलाया गया तथा कंपटीशन में और गेम में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मम्मी लोगों के बीच भी दो लेख कंपटीशन रखा गया था सर्वश्रेष्ठ विचार को पुरस्कृत किया गया।
समर कैंप के अंतिम दिन आधुनिक युग के साथ कदमताल करने के लिए बच्चों के बीच में डांस कंपटीशन रखा गया था । नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई उसके पश्चात जहां बेटियों ने दुर्गा के गेटअप में नृत्य प्रस्तुत किया तो वहीं बेटों ने राम कृष्ण के गेटअप में नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरा अध्यात्म मय ,धर्म मय बना दिया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया।प्रशिक्षिका बहनों को समर कैंप में पूरा सहयोग करने के लिए उनके परिश्रम को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रशिक्षिका सुभद्रा जैन ने किया। समर कैंप से लगभग 50 बच्चे लाभान्वित हुए। ज्ञानशाला संयोजिका कृष्णा जैन ने समर कैंप को सफल बनाने के लिए सबका बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।