संस्थाएं
आचार्य तुलसी डायग्नॉस्टिक सेंटर एवं डेंटल केयर का शुभारंभ
अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत की अध्यक्षता में बाबूलाल बाफना ने उद्घाटन किया । जैन संस्कारक प्रवीण सिंघी, विनोद आंचलिया, प्रशिक्षु संस्कारक राहुल बाफना ने मंगल मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ संस्कार किया। इस अवसर पर अभातेयुप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनन्त बागरेचा, सुरेश चंद्र गोयल (प्रधान न्यासी-महासभा), रतन दुगड़ (पूर्व अध्यक्ष -अभातेयुप), पीयूष लूनिया (राष्ट्रीय प्रभारी एटीडीसी), सुमित छाजेड़ (शाखा प्रभारी), तेयुप उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष प्रदीप हीरावत सहित अभातेयुप साथी, युवा शक्ति एवं गणमान्यों की रही उपस्थिति।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने कहा कि आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का सेवा का एक महान् कार्यक्रम है प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में मरिज यहां से लाभान्वित होते हैं, तेरापंथ युवक परिषद उत्तर कोलकाता ने जो परिश्रम किया है वह अति विशिष्ट एवं उल्लेखनीय है। यह परिषद ऊर्जावान, कर्मठता से संप्रेषित परिषद है आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर से संपूर्ण उत्तर कोलकाता लाभान्वित होगी एवं संघ और संघपति का नाम और गुंजायमान होगा।