अभिनंदन व मंगल  भावना समारोह

संस्थाएं

कोयंबतूर।

अभिनंदन व मंगल भावना समारोह

बोरावड़ निवासी सूरत प्रवासी मुमुक्षु जहान बेताला का कोयंबतूर तेरापंथ भवन मे अभिनंदन एवं मंगलभावना समारोह रखा गया. कार्यक्रम की शुभ शुरुआत महिला मंडल के मंगलाचरण से की गई। तेरापंथ सभा कोयंबतूर के अध्यक्ष देविचंद मंडोत ने मुमुक्षु जहान एवं अन्य सभी का स्वागत किया एवं शुभ भविष्य की मंगल कामना की। इस दौरान मुमुक्षु जहान ने बताया की क़िस प्रकार इनको वैराग्य जागा. इसलिए इन्होने मुख्य मुनि के प्रती हार्दिक कृतज्ञता ज्ञापित की। साथ ही सभी लोगो से सयम पथ अपनाने का आह्वान किया। तेरापंथ ट्रस्ट के मुख्य न्यासी बछराज गिडिया, महिला मंडल अध्यक्षा रूपकला भंडारी आदि लोगो ने मुमुक्षु जहान के भावी आध्यात्मिक जीवन के प्रती शुभकामनायें प्रस्तुत की। तेरापंथ सभा के द्वारा माल्यार्पण एवं शाल्यारपर्ण द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन बबिता गुनेचा ने किया।