संस्थाएं
267वें आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर विविध आयोजन
आचार्य श्री भिक्षु 267 वां अभिनिष्क्रमण दिवस (भिक्षु चेतना वर्ष) के उपलक्ष्य में धम्म जागरण का आयोजन श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उत्तर चेन्नई के तत्वाधान में तेरापंथ भवन तंडियारपेट मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुरुआत ओम भिक्षु जय भिक्षु जप से हुआ, पधारे हुए श्रावक समाज का स्वागत अध्यक्ष इंदरचंद डूंगरवाल द्वारा किया गया। उपस्थित सभी ने भिक्षु स्वामी के कई गीतों का सामूहिक संगान किया शांता गेलड़ा, मंजू दक और कल्पना बाफणा ने गीतिका की विशेष प्रस्तुति दी । गायक एवं उपस्थित सभी का उत्तर चेन्नई सभा द्वारा सम्मान किया गया । सभा अध्यक्ष इंदरचंद डूंगरवाल, उपाध्यक्ष दिलीप गेलड़ा, सह मंत्री कमलेश सिंघवी और संगठन मंत्री सुनील सकलेचा की गरिमायी उपस्थित रही |कार्यक्रम का कुशल संचालन कमलेश सिंघवी और धन्यवाद ज्ञापन दिलीप गेलड़ा ने दिया।