267वें आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

टोहाना

267वें आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर विविध आयोजन

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन में 267वे आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस का आयोजन अध्यक्ष विजय कुमार जैन की अध्यक्षता मे किया गया। सर्वप्रथम नवकार महामंत्र का उच्चारण किया गया।इसके पश्चात ओम भिक्षु जय भिक्षु एवं विघ्नहरन का जप अनुष्ठान किया गया। इसके पश्चात श्रावक समाज द्वारा आचार्य भिक्षु का गुणगान करते हुए उनके बारे में वक्तव्य एवं गीत भजनों द्वारा स्तवन किया गया। सभा के मंत्री सुभाष जैन ने कहा कि आज के दिन आचार्य भिक्षु ने सत्य क्रांति का बिगुल बजाते हुए और मर्यादाओं को अक्ष्क्षुण रखने के लिए अभिनिष्क्रमण किया था और अभिनिष्क्रमण करते ही आंधी तूफान ने उनका स्वागत किया था। जिस व्यक्ति का स्वागत आंधी तूफान करते हैं निश्चित रूप से वह एक महान नायक एवं महान संत या महामानव बनता है। उन्होंने कहा कि आचार्य भिक्षु के द्वारा सहे कष्टो के कारण ही आज तेरापंथ रूपी वृक्ष ने एक विराट वट वृक्ष का रूप धारण कर लिया है और आज तेरापंथ धर्म संघ विश्व स्तरीय धर्मसंघ बन गया है।