267वें आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

विलेपार्ले, मुंबई

267वें आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर विविध आयोजन

आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी राकेश कुमारी जी के पावन सानिध्य में भव्य धम्म जागरण का आयोजन किया गया। साध्वी राकेश कुमारी जी ने आचार्य भिक्षु के क्रांतिकारी जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तेरापंथ धर्मसंघ की महत्ता बताते हुए कहा कि पूर्व जन्मों के संचित पुण्यों के फलस्वरूप ही हमें ऐसा महान धर्मसंघ और गुरु प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में साध्वी मलय विभा जी ने विषय की पृष्ठभूमि रखते हुए आचार्य भिक्षु के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए।
सांताक्रुज की भजन मंडली ने आचार्य भिक्षु को समर्पित भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। साध्वी विपुल यशा जी एवं साध्वी चेतस्वी प्रभा जी ने सुरीली गीतिका का गान किया। श्रावक सहभागिता: विले पार्ले से उपासक गंभीरमल डागलिया और अंधेरी से सीमा जी 'रोठांगण ने भी अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।