संस्थाएं
267वें आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर विविध आयोजन
तेरापंथ धर्म संघ के आद्य प्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के 267 वें अभिनिष्क्रमण दिवस के अवसर पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा (कलकत्ता-पूर्वांचल)ट्रस्ट ने सभा परिसर तुलसी वाटिका में भक्ति संध्या का आयोजन किया।सर्व प्रथम अध्यक्ष संजय कुमार सिंघी ने सभी का अभिवादन करते हुए इस अवसर पर आचार्य श्री भिक्षु के प्रति अपनी भावांजली प्रस्तुत की।तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल के अध्यक्ष राजीव बोथरा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्वांचल सभा के सांस्कृतिक उपक्रम जैन कला संगम और पूर्वांचल स्वर लहरी के संगायकों ने अपनी सुमधुर वाणी से श्रावक श्राविका समाज को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सभा न्यासी अमर सिंह सिंघी, अशोक जैन,कोलकाता सभा के संगठन मंत्री ललित बैद ,तेयुप के सह मंत्री मनोज सामसुखा आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।
जैन कला संगम के संयोजक रंजीत बैद अशोक जैन, संजय सिंघी, धीरज मालू, मनोज भादानी, दिलीप चोपड़ा, राजुल देवी सिंघी, हेमलत खटेङ, सुनीता दूगङ आदि ने अपनी गीतिकाओं के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। श्रावक समाज ने अच्छा लाभ उठाया। सभा की तरफ से सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया और सभी को भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर रैली में उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया गया।