संस्थाएं
रंगों से उपचार व मंत्रों से समाधान कार्यशाला का समायोजन
युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि कुलदीपकुमार जी, मुनि मुकुल कुमार जी के सान्निध्य में रंगों से उपचार मंत्रों से समाधान कार्यशाला का समायोजन किया गया। इस कार्यशाला में ऐतिहासिक उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ मुनि कुलदीप कुमार जी के नमस्कार महामंत्र से किया। दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया मुनि कुलदीप कुमार जी ने वृहद मंगलपाठ कराते हुए कहां हर व्यक्ति को नए संकल्पों के साथ नव वर्ष की शुरुआत करनी चाहिए दक्षिण मुंबई का श्रावक समाज निष्ठावान श्रद्धावान और समर्पित है मुनि मुकुल कुमार जी ने अपने ओजस्वी स्वर में मंत्रानुष्ठान कराते हुए सबके मन को मंत्रो से बांध लिया। अनुष्ठान में मंत्रों की विशिष्ट ध्वनि से रोमांच एवं अती आनंद का अनुभव कर रहे थे।
मुनि मुकुल कुमार जी ने विषय का प्रतिपादन करते हुए कहा- रंगों का प्रभाव बहुत सूक्ष्म किन्तु अत्यंत शक्तिशाली होता है। प्रत्येक रंग अपनी एक विशिष्ट तरंग और मनोवैज्ञानिक प्रभाव रखता है। जैसे हरा रंग, शांति संतुलन का प्रतीक है। यदि व्यक्ति अपने जीवन में आवश्यक भाव के अनुसार रंगों का चयन करता तो वह धीरे-धीरे अपने मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ में सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव कर सकता है रंग जहाँ मनोभूमि को प्रभावित करते है वही मंत्र चेतना को स्पंदित कर भीतर की शक्ति को जागृत करते हैं। इस प्रकार रंगों से उपचार और मंत्रों से उत्थान दोनों मिलकर व्यक्ति के जीवन में नई ऊर्जा, आशा, और संतुलन का संचार करते हैं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने पधारे
हुवे अथितियों का स्वागत किया, फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, सभा के उपाध्यक्ष नितेश धाकड़ ,अणुव्रत ट्रस्ट के ट्रस्टी सुमतिचंद गोठी आदि ने मंगल भावना प्रेषित कि अशोक बरलोटा एवं भावना मेहता का सम्मान किया आभार ज्ञापन तेयुप के अध्यक्ष गिरीश शिशोदिया ने किया कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया।