संस्थाएं
मंगल भावना समारोह
परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा एंव पावन आशीर्वाद से समणी सत्यप्रज्ञा जी एवं समणी रोहिणी प्रज्ञा जी के सानिध्य में आरणी निवासी मुमुक्षु चंदन बाई का मंगल भावना समारोह तेरापंथ समाज नागपुर की ओर आयोजित किया गया। जिनकी दीक्षा आगामी 23 अप्रैल 2026 को लाडनूं में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में सम्पन्न होगी। सभी संस्था के पदाधिकारियों एवं मुमुक्षु के पारिवारिक जनो, अन्य समाज से पधारे श्रावकों ने मुमुक्षु चंदन बहन के प्रति अपनी मंगलकामना भावना प्रेषित करके उनका वर्धापन किया। तत्पश्चात तेरापंथ महिला मंडल ने एक गीतिका के द्वारा उनके प्रति मंगल भावना व्यक्त की।
समणी सत्य प्रज्ञा जी एवं समणी रोहिणी प्रज्ञा जी ने बताया पारमार्थिक संस्था लाडनूं में वैरागी का जीवन भी एक दीक्षित के जैसा ही मर्यादित एवं अनुशासित होता है। समणी जी मुमुक्षु बहन के भावी जीवन के प्रति मंगल भावना व्यक्त करते कहा आप आध्यात्मिक पथ पर गुरु इंगित चलते हुए अपना जीवन संवारो। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा प्रमिला मालू एवं मंत्री सुमन मालू द्वारा मुमुक्षु बहन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रेमलता सेठिया ने किया।