टीपीएफ ने किया वॉकोथॉन का सफल आयोजन

संस्थाएं

दिल्ली।

टीपीएफ ने किया वॉकोथॉन का सफल आयोजन

दिल्ली। वॉकोथॉन की शुरुआत अणुव्रत भवन से लेकर कनॉट प्लेस तक करीब 3 किलोमीटर तक की गई। इस दौरान करीब 200 से ज्यादा लोगों ने इस वॉकोथॉन में हिस्सा लिया। टीपीएफ दिल्ली अध्यक्ष कविता बरड़िया ने वॉकोथॉन के लिए सभी का स्वागत किया और वॉकोथॉन कार्यक्रम का महत्व बताया। वॉकोथॉन के दौरान मुनीवीअभीजीत कुमार जी और मुनी जागृत कुमार जी का सानिध्य भी सबको मिला।
उन्होंने मंगलपाठ से वॉकोथॉन की शुरुआत करवाई। कार्यक्रम को भारतीय जैन संगठन, दिल्ली के साथ मिलकर किया गया। वॉकोथॉन में स्वास्तिक इंटरकेम, डेको ग्रुप और यूनिप्वॉइंट स्पॉन्सर्स के तौर पर शामिल रहे। वॉकोथॉन की शुरुआत में सभी को एक्सरसाइज करवाई गई। वहीं वॉकोथॉन के कन्वेनर टीपीएफ दिल्ली की ज्वॉइंट ट्रेजरार अर्पणा दुगड़ और ज्वॉइंट सेक्रेटरी विकास मालू रहे।
कार्यक्रम में जेएसटी दिल्ली अध्यक्ष सुखराज सेठिया, भारतीय जैन संगठन दिल्ली के अध्यक्ष कमल जैन सेठिया, जेएसटी दिल्ली के मंत्री प्रमोद घोड़ावत और विमल बैंगानी की उपस्थिति भी काफी अहम रही।