आचार्य भिक्षु एक दिव्य महापुरुष थे

संस्थाएं

बगड़ीनगर।

आचार्य भिक्षु एक दिव्य महापुरुष थे

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बगड़ी नगर में अनुवत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि चैतन्य कुमार 'अमन' के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का 267वां अभिनिष्क्रमण दिवस अध्यात्म चेतना दिवस के रूप में तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच भुण्डाराम चौधरी एवं आचार्यश्री मिशु रामाधि स्थल संस्थान के अध्यक्ष निर्मल श्रीमाल एवं मंत्री मर्यादा कुमार कोठारी थे।
कार्यक्रम में नमस्कार-महामंत्र एक ऊँ मिक्षु का जाप सामूहिक रूप से करने के पश्चात् श्रद्धेय मुनि चैतन्यकुमार 'अमन' ने अपने वक्तव्य में भिक्षु स्वामी के जीवन प्रसंगों को उल्लेखित करते हुए कहा- आचार्यश्री भिक्षु एक क्रांतचेता युग पुरुष थे। उन्होंने तत्कालीन धर्मक्षेत्र में शिथिलता के प्रति क्रांति का शंखनाद किया। उनकी क्रांति भावुकता में लिया गया निर्णय नहीं अपितु एक साहसिक निर्णय था। रामनवमी जो कि राम जन्मोत्सव के दिन इस दिशा अभिनिष्क्रमण किया।
मुनि अमन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा जैसा श्रीराम इस युग में मर्यादा पुरुषोतम के रूप में विश्व विख्यात हैं ठीक उसी प्रकार आचार्य श्री भिक्षु भी मर्यादा पुरुषोतम के रूप में प्रख्यात हैं।
उन्होंने उस समय साध्याचार के प्रति मर्यादाओं का निर्माण कर धर्मसंघ को अनुशासन और व्यवस्थित रूप दिया। उनके पास संयम, सेवा, साहस और राम रूपी चार विशेष सम्पदा थी। उनका ज्ञान वैभव विशाल था। जैसा कि भारत के पास ग्रंथ संपदा, पंथ संपदा और संत संपदा विशेष रूप से है। ऐसे महामना भिक्षु का अभिनिष्क्रमण दिवस जन मानस के लिए प्रेरणास्पद है। कार्यक्रम में भिक्षु-स्तुति के रूप में वंदना पोकरणा ने मंगलाचरण किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच मुण्डाराम चौधरी, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष निर्मल श्रीमाल, मंत्री मर्यादा कुमार कोठारी ने प्रमुख वक्ता के रूप में आचार्य भिक्षु के जीवन प्रसंगों को उल्लेखित किया। अभातेयुप से रोशन नाहर, अणुव्रत समिति से श्याम जोशी, ठाकुर जयसिंह, बालिका स्कूल से सर दिनेश, महेन्द्र मेवाड़ा, बी.के, अशोक मूथा ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का सम्मान अध्यक्ष राजेश सुराणा, मंत्री विकास सेठिया, सुनिल सुराणा ने मोमेंटो व दुपट्टा पहनाकर किया। कार्यक्रम में आस-पास के क्षेत्रों तथा बगड़ी से बाहर प्रवासित क्षेत्रों से अनेक भाई-बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के अंत में सभी समागत महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त व संयोजक मंत्री विकास सेठिया ने किया।