संस्थाएं
“फिट युवा-हिट युवा” संगोष्ठी का आयोजन
तेरापंथ युवक परिषद्, जयपुर द्वारा “फिट युवा - हिट युवा” अभियान के अंतर्गत में संगोष्ठी का आयोजन निर्माण नगर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं टीम स्पिरिट को बढ़ावा देना था। सुनहरी धूप में में युवाओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास, एवं प्राणायाम किया। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित व्यायाम करने का संकल्प लिया। योग के पश्चात “चाय पर चर्चा” का आयोजन हुआ, जिसमें तेयुप जयपुर अध्यक्ष रवि छाजेड़ ने युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक रजत संचेती का विशेष योगदान रहा।