2625वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर श्रद्धासिक्त कार्यक्रम

संस्थाएं

बालोतरा

2625वें भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर श्रद्धासिक्त कार्यक्रम

2625वाँ भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। राजेश बाफना ने बताया आज 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक दिवस पर नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। उपासक मांगीलाल सिंघवी ने कहा कि इस अवसर्पणी काल के पूर्व में यानि 2624वर्ष पहले आज ही के दिन भगवान महावीर का जन्म हुआ था जिसको हम जन्मकल्याणक नाम से मना रहे हैं। उनका जन्म क्षत्रिय कुंडलपुर गांव (बिहार) में हुआ था, और उनके बचपन का नाम वर्धमान था। उपासक मनोज ओस्तवाल ने बताया भगवान महावीर विलक्षण प्रतिभा पुरुष थे उन्होंने अपने साधना काल में कई कष्ट को सरलता समर्पण ओर ध्यान तप से सहन किए।महावीर ने स्वयं को जीतने (क्रोध, लोभ, मोह पर विजय) को ही सच्चा वीर माना ओर सिद्ध मुक्त बने। इसके साथ मनोज जी ने करीब आधा घंटा ध्यान कायोत्सर्ग एवं सांस की क्रिया करवाई । ओर धारणानुसार त्याग संकल्प करने का कहा। इस जन्मकल्याणक महोत्सव पर सभा अध्यक्ष महेंद्र वैद ने अपने विचार रखते हुए भगवान महावीर स्वामी द्वारा बताए सिद्धांतों को अपनाकर उस पर अनुसरण करने का कहा ओर सभी जीवों के प्रति मैत्री भाव रहे।