संस्थाएं
भिक्षु भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन
टीपीएफ दिल्ली द्वारा आयोजित भिक्षु भजन संध्या अत्यंत भव्य एवं सफल रही। श्रद्धानिष्ठ गायक कमल सेठिया ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भजन संध्या अपनी भव्यता और विशालता के कारण अपने आप में अद्वितीय सिद्ध हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। दिल्ली सभा अध्यक्ष सुखराज सेठिया एवं संपूर्ण समाज का पूर्ण सहयोग सराहनीय रहा। आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष शुभकरण बोथरा ने आदरणीय के. एल. जैन साहब की अनुपस्थिति में अपनी टीम के साथ आत्मीय सहयोग प्रदान किया तथा उनका प्रेरक उद्बोधन सभी के लिए मार्गदर्शक रहा। दिल्ली सभा के महामंत्री प्रमोद घोड़ावत का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त हुआ।