संस्थाएं
युवा सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न
तेरापंथ युवक परिषद् गाँधीनगर दिल्ली द्वारा आयोजित प्रेरणादायी युवा सम्मेलन ( Connect जुड़े और जोड़े) का आयोजन अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ बहुश्रुत मुनि उदितकुमार जी स्वामी ठाणा-3 के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष क्रांति बरड़िया द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया तथा तेयुप साथियों द्वारा प्रस्तुत विजय गीत ने युवाओं में जोश और उमंग का संचार किया। मुख्य आकर्षण के रूप में बहुश्रुत मुनिश्री ने “कर्तव्य के आलोक में युवा शक्ति” विषय पर अपना प्रेरणादायी पाथेय प्रदान किया। मुनिश्री ने सरल और प्रभावी शब्दों में युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जिसने सभी उपस्थित युवाओं के मन को गहराई से स्पर्श किया। इसके पश्चात तेयुप अध्यक्ष क्रांति बरड़िया द्वारा स्वागत व्यक्तव्य प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट वक्ता संजय खटेड़ ने "युवाओं को संगठन में कैसे जोड़े और स्वयं कैसे जुड़े” विषय पर अपने ओजस्वी विचार रखते हुए संगठन के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान तेयुप गाँधीनगर दिल्ली के 11 माह के कार्यों का एक प्रभावशाली वीडियो प्रस्तुतीकरण भी किया गया जिसने संगठन की सक्रियता और उपलब्धियों को दर्शाया। दूसरे वक्ता संदीप बरड़िया ने आज के आधुनिक युग में युवाओं के लिए निवेश के सही मार्ग पर गहन एवं सारगर्भित मार्गदर्शन दिया जो सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। अंत में कोषाध्यक्ष संदीप पुगलिया द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सुंदर और प्रभावी संचालन मंत्री प्रकाश सुराणा द्वारा किया गया। अभातेयुप प्रवृति सलाहकार व परामर्शक जतन श्यामसुखा व TKM Blue Brigade Committee Member विश्रुत जैन की उपस्थित रही।