नि:शुल्क मधुमेह, रक्तचाप, डेन्टल चेक-अप एवं त्वचा संबंधित रोगों का परामर्श शिविर

संस्थाएं

राजाजीनगर।

नि:शुल्क मधुमेह, रक्तचाप, डेन्टल चेक-अप एवं त्वचा संबंधित रोगों का परामर्श शिविर

श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याण के उपलक्ष में तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर श्रीरामपुरम द्वारा मानव सेवा के अंतर्गत जैन युवा संगठन द्वारा फ्रीडम पार्क, कुंडलपुर नगरी में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में नि:शुल्क मधुमेह, रक्तचाप, डेंटल चेक-अप एवं त्वचा संबंधित रोगों का परामर्श प्रदान किया गया। कैम्प की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। ग्लूकोमीटर से रैंडम ब्लड शुगर एवं रक्तचाप की जाँच कर डॉक्टर से परामर्श हेतु कहा गया, 75 सदस्यों की जांच हुई। त्वचा विशेषज्ञ डॉ.विग्नेश नारायण ने त्वचा संबधित रोगों का परामर्श प्रदान करते हुए 50 सदस्यों का परीक्षण किया। केएलई डेंटल कॉलेज के सहयोग से 175 सदस्यों का दंत परीक्षण एवं दंत चिकित्सा किया गया। कुल 300 सदस्य लाभाविन्त हुए। इस अवसर पर अभातेयुप भूतपूर्व अध्यक्ष एवं युवा गौरव विमल कटारिया,अभातेयुप संगठन मंत्री रोहित कोठारी एवं अभातेयुप परिवार,राजाजीनगर सभा के अध्यक्ष अशोक चौधरी शिविर में पधारकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। शिविर को सुव्यवस्थित आयोजन करने में अध्यक्ष जितेश दक,मंत्री अनिमेष चौधरी,किशोर मंडल से सयंम बोहरा का विशेष श्रम नियोजित हुआ।