संस्थाएं
विश्वशांति के लिए विराट आयोजन
विश्व शांति की विराट भावना से किया गया JITO संघठन के द्वारा नमस्कार महामंत्र का विराट आयोजन अनेक स्थानों पर जैन समाज द्वारा आयोजित किया गया। इसी क्रम मे आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी सोमयशाजी , साध्वी सरलयशाजी, साध्वी ऋषिप्रभाजी के सान्निध्य मे तिंडीवणम (तमिलनाड़ु) मे सकल जैन संघ द्वारा महामंत्र का अनुष्ठान किया गया। स्थानीय सभी जैन भाई बहनो ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर साध्वी सोमयशा जी ने कहा की नमस्कार महामंत्र अपने आप मे पावरफुल मंत्र है, इसके सामूहिक प्रयोग अनेक समस्याओ को सॉल्व करने वाला है।
उपस्थित श्रावकों को नमस्कार महामंत्र के बारे मे विस्तार से समझाया। डॉ.साध्वी सरलयशाजी ने कहा की विश्व शांति का उद्घोष भारतीय संस्कृति का प्राण है, आज का यह आयोजन विश्व के कोने कोने तक शांति का संदेश पहुँचाया और युद्ध की विवशता से पीड़ित लोग शांति का अनुभव करें यहीं हम सभी की मंगल कामना है।