संस्थाएं
आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के 17वें महाप्रयाण दिवस पर विविध कार्यक्रम
आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या डॉ.साध्वी परमयशाजी के सान्निध्य में 'आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का 17 वां महाप्रयाण दिवस' का समायोजन हुआ। डॉ.साध्वी परमयशाजी ने अपने उद्बोधन में कहा की आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी अध्यात्म के मणिदीप थे, पूज्यपाद का जीवन दर्शन अध्यात्म+विज्ञान का जीता जागता संस्करण था। परम पावन ने समग्र जीवन निर्माण के नित नये ज्योति कलश छलकाए।
देश समाज परिवार के अभ्युदय के नवोन्मेष प्रदान किए । नया मानव नया विश्व गुरुदेव के सपनों का स्वर्णिम अध्याय है। 'परिवार के साथ कैसे रहे' गुरुदेव ने इस पुस्तक में नए मनुष्य के जन्म का , स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज का आध्यात्मिक रसायन दिया है । इस रसायन में जीवन की समरसता का पाथेय प्रोत्साहन और प्रेरणा है। आपने कहा कि- हर पल भागता जा रहा है आदमी कही चैन न पाए आदमी तनाव इतना है जिंदगी में कि खुद से ही घबराए आदमी। अपने सिर पे गठरी दुःखो की उठाए फिरता है आदमी। दुख को सुख में परिवर्तन करने का सुपर फॉर्मूला दिया प्रेक्षाध्यान का। गुरुदेव एक विशिष्ट प्रवचनकार थे। पूज्यप्रवर की प्रवचनशैली ने सबको मंत्रमुग्ध बना दिया। 166 देशों के लोग जिन्हें टी.वी. पर सुनकर प्रेरणा पाथेय प्राप्त करते। आचार्य महाप्रज्ञ एक युगप्रधान आचार्य थे। वे भिक्षु के भाष्यकार थे। उनका सब कुछ पूर्व था अलभ्य था अगम्य था। वे एक महान परिव्रजक थे। अहिंसा यात्रा से गुरुवर ने भारत भूमि के विभिन्न अंचलों में ज्ञान की गंगोत्री,दर्शन की दीप्ति, चारित्र की चिन्मय लौ एवं वीर्याचार का वैभव सम्पन्न दृष्टियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी जी के नमस्कार महामंत्र से हुई उसके पश्चात् साध्वी कुमुद प्रभाजी ने महाप्रज्ञ अष्टकम् से मंगलाचरण किया।
कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल ने भाष्यकार भारत भूमि के अलबेले युगदृष्टा' गीत का मधुर संगान किया। कार्यक्रम में तेरापंथ कन्या मंडल ने तुलसी के भाष्यकार संघ सितारे' गीत का संगान किया। तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष धीरज भलावत, मंत्री संजय सुतरिया, सहमंत्री राहुल चोरड़िया ने 'कालू करुणा से धन्य बना - तुलसी चरणों कृत्यपुन्य बना' गीत का संगान किया। कार्यक्रम में साध्वी परिवार द्वारा 'महाप्रज्ञ में प्रतिबिम्बित है जैनाचार्यों की छवि ' रोचक प्रोग्राम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के नन्हे- नन्हे बच्चों ने महाप्रज्ञ साहित्य एक्सप्रेस के द्वारा wonderfull, the best performance प्रस्तुत किया। तेरापंथ महिला मंडल ने 'महाप्रज्ञ को नमन हमारा' प्रोग्राम की the beautifull performance प्रस्तुत की। महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस पर सभा अध्यक्ष लालचंद चोरड़िया ने पधारे हुए सभी मेहमानों का स्वागत, अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी विनम्रयशाजी ने किया। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सभाध्यक्ष लालचंद चोरड़िया ने किया।