संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का हुआ आयोजन
प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देश अनुसार प्रेक्षा वाहिनी टोहाना के तत्वावधान में अप्रैल मास की प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण नमस्कार महामंत्र के संगान से किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से प्रेक्षाध्यान गीत का संगान किया गया। इस अवसर पर अनुप्रेक्षा, लेशाध्यान, कायोत्सर्ग, श्वास प्रेक्षा व प्राणायाम के प्रयोग किए गए तथा इस अवसर पर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का रिकॉर्डड प्रवचन भी श्रवण किया गया। सुभाष जैन ने कहा की प्रेक्षाध्यान आत्म कल्याण एवं आत्मा को निर्मल व निरामय बनाने का सशक्त माध्यम है।