ज्ञानशाला : दायित्व-आवंटन समारोह आयोजित

संस्थाएं

सिकंदराबाद

ज्ञानशाला : दायित्व-आवंटन समारोह आयोजित

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन निर्देशन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद के तत्वावधान में ज्ञानशाला के नव कार्य वर्ष का शुभारंभ हो चुका है। ज्ञानशाला प्रकोष्ठ, महासभा द्वारा आंचलिक संयोजकों के द्वि वर्षीय कार्यकाल की नियुक्तियों के साथ ही नव कार्य वर्ष की शुरुआत हो गई। तेलंगाना-आंध्रा के प्रभारी के रूप में आगामी कार्यकाल के लिए सरोज लोढ़ा को वर्ष 2026-28 के लिए आंचलिक संयोजक नियुक्त किया गया। आंचलिक सह संयोजक के रूप में यशोदा कोठारी का चयन किया गया। तेलंगाना के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में संगीता गोलछा की पुन: नियुक्ति की गई। कौन बनेगा आंचलिक संयोजक इस बार -एक रोचक प्रस्तुति में वीनू नाहटा ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से हॉट सीट पर पधारी सरोज लोढ़ा व यशोदा कोठारी से कुछ प्रश्नों के साथ केबीसी की छोटी सी एक झलक दिखलाई।