वर्षीतप अनुमोदना का भव्य कार्यक्रम

संस्थाएं

सिकंदराबाद।

वर्षीतप अनुमोदना का भव्य कार्यक्रम

महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्वागत भाषण में महिला मंडल अध्यक्ष नमिता ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके भावी जीवन हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। नगर क्षेत्र में वर्षीतप करने वाले तपस्वियों—शर्मिला बैद, सुशीला दुग्गड़, विमला देवी गोलछा, मधु कोठारी एवं महेंद्र लुणावत—को सभी उपस्थितजनों ने अनुमोदना एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। आईडीपीएल की महिलाओं द्वारा भी तपस्वियों की अनुमोदना की गई। मंत्री निशा एवं सह-मंत्री संगीता जी गोलछा ने अपनी सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से भगवान ऋषभदेव के वर्षीतप की प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर तुलसी महाप्रज्ञ वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र द्वारा सभी आगंतुक श्रावक-श्राविकाओं एवं तपस्वियों का स्वागत किया गया। सोल, माला के द्वारा तपस्वियों का विशेष सम्मान किया गया। श्रवण कोठारी, सभा अध्यक्ष सुशील संचेती, अशोक मेडतवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उद्बोधन में तप की महिमा का वर्णन करते हुए तपस्वियों की सराहना की। अंत में सभा मंत्री हेमंत जी ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया।