संस्थाएं
वर्षीतप तपस्वियों का किया अभिनंदन
विजयनगर, बैंगलोर। तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा दिनांक 9 अप्रैल को विजयनगर तेरापंथ भवन में वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष भर कठिन तप द्वारा अपने -अपने कर्मों की निर्जरा करते हुए अपनी आत्मा को कुंदन बनाने वाले तपस्वियों के तप की अनुमोदना मंडल की बहनों द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंत्र मंगल उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात् अध्यक्ष महिमा पटावरी ने तपस्वियों एवं सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए तपस्वियों की अनुमोदना की। कार्यक्रम में तपस्विनी दस तपस्वियों का अभिनंदन किया गया, जिनका परिचय मंत्री सरिता छाजेड़ एवं सहमंत्री हंसा दुगड़ ने दिया। सभी तपस्वियों के पारिवारिक जनों ने तप अनुमोदना में अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। निवर्तमान् अध्यक्ष मंजू गादिया ने अपने विचार व्यक्त किये तथा बेबी रियांशी ने कविता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजिका अंजू सेठिया तथा आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष सुमित्रा बरडिया ने किया।