संस्थाएं
नवकार महामंत्र का सामूहिक संगान का आयोजन
जीतो जयपुर चैप्टर द्वारा जयपुर में विराजित चारित्रात्माओं के सान्निध्य में अणुविभा जयपुर केन्द्र पर नवकार महामंत्र का संगान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर मंत्रोच्चार के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया।आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने में तेरापंथ युवक परिषद जयपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तेयुप जयपुर के अध्यक्ष रवि छाजेड़ के नेतृत्व में परिषद के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संचालन एवं समन्वय कार्यों में सक्रिय योगदान देते हुए आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय सहभागिता अर्पित की।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने विश्व कल्याण की भावना के साथ नवकार महामंत्र के प्रभाव से समाज में सकारात्मकता और सद्भाव बढ़ने की कामना की।