संस्थाएं
आध्यात्मिक मिलन
सिरियारी। आचार्य भिक्षु समाधि स्थल संस्थान के महाप्रज्ञ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री मुनिव्रत स्वामी ठाणा-3 एवं साध्वी पीयूष प्रभा जी ठाणा-4 का आध्यात्मिक मिलन सौहार्दपूर्ण एवं स्नेहिल वातावरण में हुआ। मुनि चैतन्य कुमार 'अमन' तथा मुनि गिरीश कुमार जी ने यात्रा की सुखसाता पूछते हुए सुखद यात्रा की मंगल की तथा लाडनूं पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में लाभ लेने हेतु अहोभाव प्रकट किया। साध्वी डॉ पीयूषप्रभा जी अपनी सहयोगी साध्वी भावनाश्री जी, साध्वी सुधा कुमारीजी, साध्वी दीप्ति यशाजी के साथ सिरियारी से आगे विहार करती हुई अप्रैल के अन्तिम सप्ताह में लाडनूं में परम पूज्य वर के दर्शन कर योगक्षेम में लाभान्वित हो सकेगी।