संस्थाएं
ONE WORLD ,ONE CHANT TOGETHER FOR PEACE (JITO) कार्यक्रम आयोजित
विश्व नवकर महामंत्र, ONE WORLD, ONE CHANT TOGETHER FOR PEACE (JITO) कार्यक्रम तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी कि सुशिष्या शासन श्री साध्वी शिवमाला जी ठाणा-३ की सन्निधि में सम्पन्न हुआ। साध्वी जी ने नमस्कार महामंत्र पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुरेश डागलिया जी ने नवकर मंत्र कितना उपयोगी है, हमारे दैनिक जीवन में अपनाना चाहिये एवं पधारे सभी सदस्यों का स्वागत किया। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने कहा पूरा विश्व आज नवकर मंत्र जप के इस पावन पर्व से जुड़ा है ।कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन से अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, महामंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया आदि की उपस्थिति रही।