8 दिवसीय प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन

संस्थाएं

कोबा-अहमदाबाद।

8 दिवसीय प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन

प्रेक्षा विश्व भारती द्वारा 8 दिवसीय प्रेक्षाध्यान शिविर का आयोजन किया गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री मुनि सुव्रतकुमारजीने उद्घाटन सत्रमें प्रेक्षाध्यान की उपसंपदा का शिविरार्थीयों को संकल्प कराते हुए कहा, कि प्रेक्षाध्यान शांति का राजमार्ग है इसे जो जीवन में प्रयोगशाला बनाता है वो सुखी शांति राजमार्ग की और अग्रसर हो जाता है आवशयकता है कि नियमीत प्रेक्षाध्यान के प्रयोगो को जीवन का अंग बनाएं | समणी निदेर्शिका डॉ. मंजुप्रज्ञाजी एवं समणी स्वर्णप्रज्ञाजी ने शरीर विज्ञान, प्रेक्षाध्यान, कायोत्सर्ग, अनुप्रेक्षाएवं मंत्रप्रेक्षा के प्रयोगों पर आध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार पर गहराई से प्रकाश डाला। सूरत से प्रेक्षा प्रशिक्षिका रेणु नाहटा व अहमदाबाद से प्रेक्षा प्रशिक्षक जवेरीलाल संकलेचा ने आसन प्राणायाम गमन योग जिज्ञासा समाधान व समय बद्धता के प्रति विशेष सक्रियता रखी| उद्घाटन सत्र में प्रेक्षाध्यान एकेडेमी के अध्यक्ष भेरुलाल चौपडा ने शिविरार्थीयों का स्वागत किया|