विश्व शांति के लिए भव्य सामायिक सहित जाप का आयोजन

संस्थाएं

टी.दासरहल्ली।

विश्व शांति के लिए भव्य सामायिक सहित जाप का आयोजन

स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में जीतो(JITO) बैंगलोर नॉर्थ एवं साउथ जोन द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विश्व शांति के लिए भव्य सामायिक सहित जाप का आयोजन किया गया। सकल समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओ की गरिमामयी उपस्थिति के बीच 117 सामायिक के साथ नवकार साधना कर विश्व शांति की कामना की गई। स्थानकवासी सम्प्रदाय से श् मिश्रिलाल देसरला ने सामूहिक सामायिक के प्रत्याख्यान करवाये। कार्यक्रम के सफल संयोजन में पुर्व तेयुप अध्यक्ष एवं सामायिक संयोजक दिलीप पोखरना, सभा ट्रस्ट मंत्री प्रवीण बोहरा, निवर्तमान महिला मंडल अध्यक्षा नेहा चावत एवं वर्तमान तेयुप मंत्री दिलीप पितलिया का श्रम रहा। संचालन सभा मंत्री प्रवीण बोहरा ने किया ।