नवकार महामंत्र का जप अनुष्ठान

संस्थाएं

टोहाना

नवकार महामंत्र का जप अनुष्ठान

टोहाना। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ भवन में नवकार महामंत्र का जप अनुष्ठान किया गया। इस जप अनुष्ठान का आह्वान जैन इंटरनेशनल ट्रेडिंग ऑर्गेनाइजेशन अर्थात जीतो द्वारा किया गया था और पूरे विश्व में जैन समाज द्वारा आज नवकार महामंत्र का जाप अनुष्ठान किया गया। तेरापंथ भवन में भी श्रावक समाज ने बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। और पूरा जैन समाज इसका जाप अनुष्ठान करता है। यह जैन धर्म की आत्मा है।