महाश्रमण का समय नियोजन विलक्षण है

रचनाएं

साध्वी पुण्ययशा

महाश्रमण का समय नियोजन विलक्षण है

समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन है।
महाश्रमण का समय नियोजन विलक्षण है।।
जीवन के पलो को करते शुद्ध चित्त सर्जित,
श्रम समर्पण साधना,अनुशासन से सिंचित।
आराधना शुभंकर क्यों हो स्खलना किंचित,
कार्यशैली अरु जीवन शैली उदाहरण है।।
समयं गोयम मा पमायए सूत्र बना जिनकी शान
मैनेजमेंट के महागुरु तुम हो जन-जन के महाप्राण
करें समय पर काम देते प्रेरणाएं महान
समता अजय से प्रतिबिम्बित कण-कण है।।
काले कालं समायरे महावीर वाणी का सार
योजनाबद्ध तरीके से करें कार्य समयानुसार
सूचीबद्ध समय सारिणी बनाकर प्राथमिकता सार
सफलता के उतुंग शिखर पर प्रभु महाश्रमण है।।
आदर्श तुम्हारा अति ऊंचा जीवन बड़ा निराला
दमितेन्द्रिय योगी पिलाते शांत सुधारस प्याला
योगक्षेम वर्ष महोत्सव पर विकसे सद्गुण माला
समाधान उपधान प्रणेता करते हृदय का स्पर्शन है