संस्थाएं
'तेरापंथ मेरापंथ' विषय पर कार्यशाला
जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी उपसभा, भीलोड़ा द्वारा 'तेरापंथ मेरा पंथ' विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 7 परिवार में से लगभग 32 सदस्य उपस्थित रहे, जो अपने आप में एक सराहनीय उपलब्धि रही। कार्यक्रम का शुभारंभ उपासक प्रवक्ता अरविंद कुमार दोशी के सान्निध्य में पवित्र नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता एवं सकारात्मकता का संचार हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। इसके पश्चात उपसभा के संयोजक महावीर चावत द्वारा स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी उपस्थितजनों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आमंत्रित उपासक प्रवक्ता श्री अरविंद कुमार दोशी ने 'तेरापंथ मेरा पंथ' विषय पर अत्यंत प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक उद्बोधन प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विकेश दक द्वारा किया गया