युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्मोत्सव, 17वें पट्टोत्सव एवं 53वें दीक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

संस्थाएं

कांकरिया, मणिनगर

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्मोत्सव, 17वें पट्टोत्सव एवं 53वें दीक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कांकरिया मणिनगर एवं तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व के संयुक्त रूप से तेरापंथ धर्म संघ के 11वे अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव एवं पट्टोत्सव दिवस तेरापंथ भवन कांकरिया मणिनगर में शासन श्री साध्वी रामकुमारी जी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में मनाया गया। साध्वी आत्मप्रभा जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमणजी अध्यात्म जगत के उज्ज्वल एवं देदीप्यमान नक्षत्र हैं। आप स्वकल्याण के साथ-साथ परोपकारी बनकर लाखों-लाखों के जीवन को विकास की ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। सुदीर्घ पद‌यात्राओं के माध्यम से जन-जन को सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति का संदेश देकर देश को अध्यात्म की संपदा से समृद्ध बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। आप चाहते हैं कि व्यक्ति से परिवार एवं परिवार से समाज तथा समाज से देश में सुधार आये। आप आत्मदृष्ठा, युगदृष्टा एवं भविष्यदृष्टा हैं। आपके आभामंडल की रश्मियाँ धरती पर शांति एवं आलोक बिखेरती रहे यही कामना है। साध्वी सुविधि प्रभा जी ने सुंदर भावों से श्रावक गण को लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संयोजन विशाखा दफ्तरी ने किया। आभार ज्ञापन अस्मिता आंचलिया ने किया।