संस्थाएं
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्मोत्सव, 17वें पट्टोत्सव एवं 53वें दीक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
जैन सेवा संघ रामकोट, हैदराबाद के विशाल हॉल में आचार्य श्री महाश्रमणजी के 65वें जन्मदिवस और 17वें पदाभिषेक दिवस का भव्य आयोजन 'महाश्रमणोत्सव' के रूप में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि दीप कुमार जी ठाणा-२ के सानिध्य में तेरापंथी सभा- सिंकदराबाद द्वारा आयोजित किया गया। मुनि दीप कुमारजी ने कहा -आचार्य श्री महाश्रमण जी स्व और पर कल्याण में रत है। स्वयं की आत्मा के कल्याण की उत्कृष्ट साधना कर रहे हैं तो दूसरों को भी आत्म कल्याण की दिशा में जीने का भारी प्रयत्न करा रहे हैं।
आचार्य श्री जहां धर्मसंध के शासक है तो साधक भी हैं। मुनि काव्य कुमार जी ने संचालन करते हुए कहा - आचार्यश्री अनंत शक्ति के अक्षय स्रोत है । वे संघ के पावर हाउस है एवं पूरे संघ को पावर सप्लाई करते हैं । आचार्य प्रवर का जीवन अनेक विलक्षण विशेषताओं का पुंज है। तेरापंथी सभा सिंकदाबाद के अध्यक्ष सुशील संचेती, ते. यु.प. अध्यक्ष राहुल गोलछा , ते.म.म. मंत्री निशा सेठिया, TPF मंत्री अणुव्रत सुराणा, किशोर मंडल के किशोर ने भी गीतिका द्वारा अभिवंदना की| आभार ज्ञापन सभा मंत्री हेमंत संचेती द्वारा किया गया।