संस्थाएं
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्मोत्सव, 17वें पट्टोत्सव एवं 53वें दीक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
शासन श्री साध्वी शिवमाला जी के सानिध्य में परम पूज्य महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65 वे जन्म दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ साध्वी श्री ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया, मंगलाचरण सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया स्वागत सभा अध्यक्ष सुरेश डागलिया ने किया आचार्य महाश्रमण जी के जन्म से दीक्षा आचार्य पद की संक्षिप्त जानकारी दी। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिलीप जी सरावगी ने आचार्य श्री महाश्रमण जी कि अनुकंपा महायशस्वी महातपस्वी आदि गुरदेव की अनेक विशेषता के बारे में नई नई जानकारी दी,आप एक तत्वज्ञ श्रावक हे आपके द्वारा संकलित पुस्तक मेरे महाश्रमण भगवान का विमोचन साध्वी श्री के सानिध्य में किया। साध्वी अमित रेखा जी, शासन श्री साध्वी शिवमाला जी आचार्य महाश्रमण जी के आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामना की आप युगों युगों तक संघ की सेवा करते रहे आप दीर्घायु हो,आपका स्वास्थ्य निरामय हो। इस अवसर पर फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिसोदिया, उपाध्यक्ष रमेश मेहता, दक्षिण युवक परिषद से अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, कोषाध्यक्ष रौनक धाकड़, कार्यक्रम कुशल संचालन सभा मंत्री दिनेश धाकड़ ने किया।