तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सफल आयोजन

संस्थाएं

साउथ कोलकाता।

तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सफल आयोजन

साउथ कोलकाता। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, साउथ कोलकाता (पद्दोपुकुर) में किया गया। इस कार्यशाला का संयुक्त रूप से आयोजन TPF की कोलकाता एवं हावड़ा क्षेत्र की शाखाओं द्वारा किया गया। यह दिन भगवान महावीर के केवल ज्ञान दिवस के पावन अवसर के साथ-साथ आचार्य श्री महाश्रमण जी के 17वें पटोत्सव दिवस के रूप में भी मनाया गया।
इस गरिमामय अवसर पर मुनि जिनेश कुमार जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ तथा युवक रत्न एवं वरिष्ठ उपासक राजेन्द् सेठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री द्वारा मंगल पाठ से हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।
तत्पश्चात महावीर दुगड़ (उपासक) द्वारा मुख्य वक्ता का औपचारिक परिचय प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नरेंद्र सिरोहिया (अध्यक्ष, TPF साउथ कोलकाता) ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्य वक्ता, TPF के पदाधिकारियों, विभिन्न सभा-संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान तेरापंथ एवं जैन दर्शन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख विषयों में शामिल थे- तेरापंथ के मूल सिद्धांत एवं जैन धर्म की आधारभूत अवधारणाएँ, दया का स्वरूप – लौकिक दया एवं लोकोत्तर दया, दान की अवधारणा – लौकिक दान एवं लोकोत्तर दान, तेरापंथ में प्रतिमा पूजा – भाव पूजा एवं द्रव्य पूजा का विवेचन, तेरापंथ दर्शन: धर्म की कसौटी, साध्य और साधन की मीमांसा, संपूर्ण सत्र में प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सत्र के पश्चात मुनिश्री जिनेश कुमार जी द्वारा पाथेय प्रदान किया गया।