तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

शिसोदा।

तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन

शिसोदा। संस्था शिरोमणि तेरापंथ महासभा के निर्देशानुसार आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी के संदर्भ में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है। इसी क्रम में शिसोदा ग्राम में भी इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल के मंगलाचरण के द्वारा किया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपासक प्रवक्ता सुरेश कुमार बाफना उपस्थित रहे। उन्होंने जैन धर्म , तेरापंथ दर्शन आचार्य भिक्षु द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत लौकिक एवं लोकोत्तर तथा तेरापंथ के मौलिक सिद्धांतों की व्यवस्थित रूप से श्रावक समाज को जानकारी प्रदान की। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलचंद छतरावत ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी श्रावक समाज को बतलाई। महासभा प्रभारी एवं कार्य समिति सदस्य कांतिलाल धाकड़ का इस कार्यशाला के आयोजन में सक्रिय भूमिका रही। आभार ज्ञापन इंद्रमल मीठालाल धाकड़ द्वारा किया गया।