संस्थाएं
नगर प्रवेश स्वागत समारोह व तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणणी के सुशिष्य मुनि दीप कुमारजी ठाणा-२ हैदराबाद नगर प्रवेश के उपलक्ष्य में स्वागत समारोह का आयोजन तेरापंथी सभा-सिंकदराबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण के रूप में हुआ । तत्पश्चात सभा, सिकंदराबाद के अध्यक्ष सुशील संचेती, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष राहुल गोलछा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष वीरेंद्र घोसल, महिला मंडल की उपाध्यक्ष संगीता गोलछा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बोथरा ने मुनिश्री के स्वागत में अपने भावों की अभव्यक्ति दी। कवाडीगुड़ा की बहनों द्वारा स्वागत गीतिका व ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा रोचक प्रस्तुति दी गई। मुनिश्री दीप कुमारजी ने कहा-संत आते हैं तब अपने साथ संयम, साधना और संस्कारों की गंगा लेकर आते है। हम हैदराबाद में गुरु आज्ञा से आए हैं। हैदराबाद की श्रद्धा, भक्ति और प्रेम देखकर मेरा मन आल्हादित है। मुनि काव्य कुमार जी ने कहा - आज देव गुरु धर्म के पुण्य प्रताप से गुरु महाश्रमण के आशीर्वाद से मुनि दीप कुमार जी के श्रम से और हैदराबाद श्रावक समाज की जागरूक सेवा से मुनिश्री का हैदराबाद में निर्विघ्न रूप से पधारणा हुआ है। संचालन श्री लक्ष्मीपत बैद ने किया।