संस्थाएं
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के 65वें जन्मोत्सव, 17वें पट्टोत्सव एवं 53वें दीक्षा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम
पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी का 53वां दीक्षा दिवस (युवा दिवस) 'महाश्रमणोस्तु मंगलम् 3.0' के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन श्रीमद् जयाचार्य स्मारक (साधना का प्रज्ञापीठ), रामनिवास बाग, जयपुर में सम्पन्न हुआ। तेयुप जयपुर अध्यक्ष श्री रवि छाजेड़ के नेतृत्व में युवा साथियों ने गुरुचरणों में त्याग-प्रत्याख्यान स्वीकार कर आध्यात्मिक भावों की अभिव्यक्ति की। साथ ही भजनों के संगान के माध्यम से आचार्यश्री के प्रति अपनी श्रद्धा, भक्ति एवं अभिवंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, गुरु भक्ति एवं युवा उत्साह से ओतप्रोत रहा। युवाओं ने आचार्यश्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए दीक्षा दिवस को प्रेरणादायी रूप में मनाया।