संस्थाएं
वर्षीतप पारणा का आयोजन
कोयंबतूर। वर्षीतप पारणे का कार्यक्रम ग्लोबस नक्षत्रा अपार्टमेंट के क्लब हाउस में साध्वी सिद्धप्रभाजी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में आयोजित किया गया। साध्वी आस्थाप्रभा जी ने ओम् ऋषभाय नमः के जप से कार्यक्रम की शुरूआत की। बहनों द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात सभा अध्यक्ष देवीचंद मंडोत ने तपस्वी बहनो एवं परिषद में पधारे सभी भाई-बहनों का स्वागत अभिनंदन किया। महिला मंडल अध्यक्षा रूपकला भंडारी, तिरुपुर से विनोद भंसाली, उपासिका बहन सुशीला बाफना, साध्वी दीक्षाप्रभा जी के भाई वैभव ने अपनी भावपूर्ण भावाभिव्यक्ति दी। मुमुक्षु संयम बाफना ने भी कहानी के माध्यम से अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ सभा कोयंबटूर द्वारा मुमुक्षु संयम बाफना का माला एवं शॉल से अभिनंदन किया गया। साध्वी दीक्षाप्रभा जी के वर्षीतप के उपलक्ष में पूज्य प्रवर एवं साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी का संदेशवाचन धनराज सेठिया ने किया।