स्वागत कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

गुड़ियात्तम।

स्वागत कार्यक्रम आयोजित

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनि पुलकित कुमार जी, मुनि आदित्य कुमारजी ठाणा 2 चेन्नई की तरफ बिहार करते हुए मादनुर से 10km. का विहार करते हुए गुड़ियात्तम तेरापंथ सभा भवन में स्वागत जुलूस के साथ पधारे। जहां स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुनिश्री ने आठ कर्मों में ज्ञान वरणीय कर्म पर विवेचन करते हुए श्रावक समाज को तत्वज्ञान को सीखने की प्रेरणा दी। मुनि श्री ने कहा गुड़ियात्तम में हमारा पहली बार आगमन हुआ है श्रावक श्राविकाओं में ज्ञान के साथ श्रद्धा भक्ति विशेष बढ़नी चाहिए। तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेंद्र गिरिया, महावीर गिरिया तेयुप अध्यक्ष भरत गिरिया, राजेश गिरिया, सुशील गिरिया, मानमल नाहर ने समाज की तरफ से स्वागत किया। महिला मंडल से कंचन बाई समदड़िया, चंद्राबाई गिरिया नीतू नाहर रेखा गिरिया विमल समदड़िया ने स्वागत गीत प्रस्तुतकिया। मंगलाचरण रीटा अच्छा ने किया। मुनि आदित्य कुमार जी ने श्रावक धर्म पर विवेचन किया।मार्ग सेवा में गुड़ियात्तम, मादनुर का श्रावक समाज उपस्थित था।