संस्थाएं
वक्तृत्व कला की ओर बढ़ा आत्मविश्वास का कदम
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा आयोजित 'कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (CPS)' की सप्त दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ आज तेरापंथ भवन, राजाजीनगर में उत्साह एवं उमंग के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक मंगल उच्चारण से हुआ। तेयुप अध्यक्ष जितेश दक ने उपस्थित सीपीएस प्रशिक्षक निहारिका सिंघी एवं सभी प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कार्यशाला हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। तेयुप मंत्री अनिमेष चौधरी ने प्रशिक्षक निहारिका सिंघी का प्रभावी परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षक निहारिका सिंघी ने परिचय सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को सहज वातावरण प्रदान करते हुए वक्तृत्व कला के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि एक प्रभावशाली वक्ता के लिए केवल शब्द ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, परिधान, मंच पर खड़े रहने का तरीका, संवाद शैली एवं श्रोताओं को आकर्षित करने की क्षमता भी अत्यंत आवश्यक होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर बोलने, अपने भीतर छिपे भय को पहचानकर उसे दूर करने तथा प्रभावी संवाद स्थापित करने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं सीखने की जिज्ञासा देखने को मिली।
इस अवसर पर सीपीएस के राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश मरोठी, राष्ट्रीय सहप्रभारी सोनू डागा, भूतपूर्व राष्ट्रीय प्रभारी एवं वर्तमान राष्ट्रीय सलाहकार सतीश पोरवार, ABTMM राष्ट्रीय सहमंत्री एवं ज़ोनल ट्रेनर मधु कटारिया, तेयुप राजाजीनगर के निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश चौरडिया, उपाध्यक्ष जयंतीलाल गांधी, अजिंक्या चौधरी, आशिष मांडोत, भावेश बोथरा, सीपीएस ज़ोनल ट्रेनर आर्यन गोलेच्छा, सीपीएस प्रोविजनल ट्रेनर हितेष चोपड़ा,प्रमित गंग,संदीप पोखरणा सहित अनेक गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन तेयुप मंत्री अनिमेष चौधरी ने किया।