Conclave of Religions Mumbai 2026 का आयोजन

संस्थाएं

मुंबई।

Conclave of Religions Mumbai 2026 का आयोजन

इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न धर्मों के बीच संवाद और समझ को बढ़ावा देना था। यह आयोजन मुंबई में इंटर रिलीजियस सॉलिडरिटी काउंसिल द्वारा मुंबई के jw marriot hotel में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के संयोजक प्रभु केशव चंद्र दास ,विचारक इरफान इंजीनियर,दिल्ली के पूर्व गवर्नर नजीब जंग, मुख्य वक्ता टी एम कृष्णा, तिब्बती विचारक तेनजिन डेमचो, हजरत हाजी सैय्यद अंबर चिश्ती , जैन स्कॉलर मनीष मोदी द्वारा 'संकट के युग में धार्मिक नैतिकता पर पुनर्विचार: पवित्र पृथ्वी, पवित्र मानवता' एवं पर्यावरण के संबंध में हमारा दायित्व विषय पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। इस सम्मेलन में जैन ,ईसाई ,बौद्ध, मुस्लिम ,सनातन ,इस्कॉन, क्रिश्चियन ,पारसी , सिख समाज के अनेक विशिष्ट व्यक्ति सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक डागलिया ,अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश सोनी, घेवरचंद सुराणा ने समारोह में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं से अणुव्रत आंदोलन के विचारों एवं गतिविधियों से अवगत कराया। इस आयोजन का उद्देश्य था कि विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ आएं और अपने अनुभवों को साझा करें, जिससे समाज में शांति और समृद्धि बढ़ सके।