जीवन और व्यापार में वास्तु से चमत्कार पर कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

दिल्ली।

जीवन और व्यापार में वास्तु से चमत्कार पर कार्यक्रम आयोजित

अध्यात्म साधना केंद्र में ‘जीवन और व्यापार में वास्तु से चमत्कार’ पर टीपीएफ दिल्ली ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में शासन श्री मुनि विमल कुमारजी एवं बहुश्रुत मुनि उदित कुमार जी आदि ठाणा 7 का सानिध्य प्राप्त हुआ। टीपीएफ दिल्ली की अध्यक्ष कविता बरड़िया ने सभी का स्वागत किया और वास्तु के महत्व के बारे में बताया।मुख्य अतिथी कल्याण परिषद के संयोजक केलास चन्द्र जैन रहे एवं गेस्ट आफ आनर दिल्ली सभा अध्यक्ष एवं आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति, दिल्ली के महामंत्री सुखराज सेठिया रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुज जैन रहे। अनुज जैन को वास्तु के क्षेत्र में करीब 20 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है और हीलिंग को लेकर भी उनका ज्ञान काफी है। अनुज जैन ने पहले वास्तु क्यों जरूरी है इसके बारे में बताया, साथ ही उन्होंने व्यापार में उन्नति के लिए किन वास्तु के बारे में ध्यान रखा जाए, उसके टिप्स भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने 45 मिनट का हीलिंग का सेशन भी लिया। कार्यक्रम के आखिर में सवाल-जवाब का सिलसिला भी चला, जिसमें लोगों ने वास्तु के बारे में अपनी जिज्ञासाएं शांत की। कार्यक्रम का संचालन टीपीएफ दिल्ली के कोषाध्यक्ष दीपक कुचेरिया ने किया। वहीं गौतम डुंगरवाल ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम के कन्वेनर टीपीएफ दिल्ली की सह-कोषाध्यक्ष अर्पणा दुगड़ और गौतम डुंगरवाल रहे‌। उपाध्यक्ष प्रभात खटेड़, मंत्री हिमांशु कोठारी, सहमंत्री वेभव जैन, चिकित्सा प्रभारी पुजा जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।