वर्षीतप पारणा का हुआ आयोजन

संस्थाएं

कोयंबतूर।

वर्षीतप पारणा का हुआ आयोजन

वर्षीतप पारणे का कार्यक्रम ग्लोबस नक्षत्रा अपार्टमेंट के क्लब हाउस में साध्वी सिद्धप्रभाजी आदि ठाणा चार के सानिध्य में आयोजित किया गया । साध्वी आस्थाप्रभाजी ने ओम् ऋषभाय नमः के जप से कार्यक्रम की शुरूआत की । ग्लोबस नक्षत्रा अपार्टमेंट की बहनों द्वारा सुमधुर मंगलाचरण की प्रस्तुति हुई । तत्पश्चात सभा अध्यक्ष देवीचंद मंडोत ने तपस्वी बहनो एवं परिषद में पधारे सभी भाई-बहनों का स्वागत अभिनंदन किया । महिला मंडल अध्यक्षा रूपकला भंडारी, तिरुपुर से विनोद भंसाली, उपासिका बहन सुशीला बाफना, साध्वी दीक्षा प्रभाजी के भाई वैभव ने अपनी भावपूर्ण भावाभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम के दौरान मुमुक्षु संयम बाफना ने भी कहानी के माध्यम से अभिव्यक्ति दी व तत्पश्चात तेरापंथ सभा कोयंबटूर द्वारा मुमुक्षु संयम बाफना का माला एवं शॉल से अभिनंदन किया गया । साध्वी दीक्षा प्रभा जी के वर्षीतप के उपलक्ष में पूज्य प्रवर एवं साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा जी का संदेशवाचन तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष धनराज सेठिया ने किया। साध्वी मलयशाजी, साध्वी आस्थाप्रभा जी एवं साध्वीश् दीक्षाप्रभा जी ने मधुर गीतिका का संगान किया।