संस्थाएं
प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन
प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देश अनुसार तथा प्रेक्षा वाहिनी टोहाना के तत्वावधान में मई माह की प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से प्रेक्षा गीत का संगान किया गया। इस अवसर पर सभा के मंत्री सुभाष जैन ने कहा कि प्रेक्षा ध्यान आत्म अवलोकन का उत्कृष्ट अवयव है। प्रेक्षाध्यान से आत्मा के द्वारा आत्मा का दर्शन होता है। इससे मानसिक एवं शारीरिक रोगों का क्षय होता है तथा आत्मा और शरीर निरामय बनते हैं। इस अवसर पर प्रेक्षा ध्यान के कई प्रयोग किए गए जिसमे कायोत्सर्ग, दीर्घ श्वास प्रेक्षा, अनुप्रेक्षा, महाप्राण ध्वनि तथा प्राणायाम के प्रयोग किए गए। प्रेक्षाध्यान आचार्य महाप्रज्ञ जी द्वारा प्रदत्त एक मानव कल्याण का उपक्रम है। प्रेक्षा ध्यान से लाखों लोगों ने तनाव मुक्त जीवन जीने की कला सीखी है। इस अवसर पर आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के रिकॉर्डड प्रवचनों का भी श्रवण किया गया। इस अवसर पर 10 साधकों ने प्रेक्षा ध्यान के प्रयोग किये जिसमे प्रेक्षा वाहिनी संवाहिका उषा जैन,महिला मंडल अध्यक्ष आरती जैन, पूनम जैन, प्रीति जैन, सरोज जैन, वर्षा जैन, रजनी जैन, मंजू जैन तथा सभा के मंत्री सुभाष जैन एवं रामभज ने भाग लिया।