तेरापंथ की मौलिक मर्यादाओं का संरक्षण प्रत्येक तेरापंथी परिवार की जिम्मेदारी है

संस्थाएं

आदर्श नगर, सवाई माधोपुर।

तेरापंथ की मौलिक मर्यादाओं का संरक्षण प्रत्येक तेरापंथी परिवार की जिम्मेदारी है

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा कोलकाता के निर्देशानुसार स्थानीय श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा तेरापंथ : मेरा पंथ कार्यशाला का आयोजन गंगाशहर से समागत तेरापंथ युवक रत्न राजेन्द्र सेठिया के मार्गदर्शन में तेरापंथ भवन आदर्श नगर में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ सभा अध्यक्ष कमलेश जैन एडवोकेट द्वारा प्रस्तुत स्वागत भाषण से हुआ। स्थानीय तत्वज्ञ श्रावक चंद्रप्रकाश जैन ने कार्यशाला के मार्गदर्शक राजेन्द्र सेठिया का परिचय प्रस्तुत किया व कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मार्गदर्शक एवं मुख्यवक्ता राजेन्द्र सेठिया ने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में तेरापंथ का उद्भव भगवान ऋषभ से आचार्य भिक्षु तक, साध्य और साधन की मीमांसा, लौकिक दान और लोकोत्तर दान में भेद, लौकिक दया और लोकोत्तर दया में भेद, पुण्य का स्वतंत्र बंध मान्य नहीं, द्रव्य पूजा और भाव पूजा की भेदरेखा जैसे मौलिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा प्रस्तुत की व प्राप्त जिज्ञासाओं का समाधान भी प्रस्तुत किया। कार्यशाला के अंतिम सत्र में संभागीयों की ओर से युवक परिषद अध्यक्ष भीकम जैन ने कार्यशाला के माध्यम से सीखे गए अनुभवों की जानकारी दी।