सप्त दिवसीय CPS कार्यशाला एवं दीक्षांत समारोह

संस्थाएं

मैसूर

सप्त दिवसीय CPS कार्यशाला एवं दीक्षांत समारोह

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में सीपीएस अकैडमी फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस द्वारा आयोजित Confident Public Speaking (CPS)की 7 दिवसीय कार्यशाला का दीक्षांत समारोह एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी तेरापंथ भवन, मैसूर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उम्मेद राज जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रोविजनल ट्रेनर मोनिका गांधी, CPS राष्ट्रीय प्रभारी दिनेश मरोठी, राष्ट्रीय सहप्रभारी सोनू डागा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्रकाश दक, तेयुप मैसूर शाखा प्रभारी, विकास बांठिया सहित अनेक गणमान्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अध्यक्ष रोहित कोठारी द्वारा घोषणा के साथ हुआ। तत्पश्चात तेयुप मैसूर द्वारा विजयगीत से मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत रोहित कोठारी ने श्रावक निष्ठापत्र का वाचन करवाया एवं स्वागत वक्तव्य दिया। तेयुप मैसूर अध्यक्ष प्रमोद मुणोत ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए CPS एवं तेयुप मैसूर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 7 दिवसीय CPS कार्यशाला के 25 प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां रही। सभी प्रतिभागियों को एक-एक विषय प्रदान किया गया, जिस पर उन्होंने अपने सात दिनों के अनुभव, समझ एवं आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने सभी उपस्थितजनों को अत्यंत प्रभावित किया। तेयुप मैसूर शाखा प्रभारी श् विकास बांठिया ने अपने वक्तव्य में युवाओं के व्यक्तित्व विकास में CPS की भूमिका को सराहा। तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्रकाश दक ने सभी प्रतिभागियों के प्रति मंगलकामनाएं प्रेषित की।
मुख्य अतिथि CA श्री उम्मेद राज जैन ने CPS कक्षाओं की महत्ता बताते हुए युवाओं को इस प्रकार की कार्यशालाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। अंत में रोहित कोठारी ने मैसूर परिषद की सराहना करते हुए प्रदान सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने अभातेयुप के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशामुक्ति का प्रेरणादायी संदेश भी प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।