ओपीजी एक्स-रे मशीन का हुआ भव्य उद्घाटन

संस्थाएं

विजयनगर।

ओपीजी एक्स-रे मशीन का हुआ भव्य उद्घाटन

तेरापंथ युवक परिषद् विजयनगर द्वारा हम्पीनगर स्थित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर में ओपीजी एक्स-रे मशीन का विधिवत लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार महामंत्र के संगान से हुआ। जैन संस्कार विधि के अंतर्गत परिषद् के भंवरलाल मांडोत एवं अभिषेक कावड़िया ने संस्कारक की भूमिका निभाते हुए निर्धारित विधि-विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न करवाया।
अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने एक्स-रे मशीन पर स्वास्तिक अंकन कर शुभारंभ किया तथा पूरी टीम के प्रति मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। तेयुप विजयनगर अध्यक्ष विकास बांठिया ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ओपीजी एक्स-रे मशीन के उद्घाटनकर्ता कमलेश एवं भरत डूंगरवाल (मार्गदर्शन फाउंडेशन) के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी प्रायोजकों का जैन पट्ट द्वारा सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर्स की टीम, अभातेयुप संगठन मंत्री रोहित कोठारी, अणुविभा संगठन मंत्री राजेश चावत, तेरापंथ सभा विजयनगर अध्यक्ष मंगल कोचर, एटीडीसी सह-प्रभारी अमित दक कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रावक समाज की विशेष उपस्थिति रही।